झालावाड़। जिले के भवानीमंडी में दिनांक 09 मार्च 2024 को नून हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर में लॉर्ड जी के नून की सुपुत्री जीनत नून हरनाल द्वारा एक प्रेस वार्ता एवं भवानीमंडी के गणमान्य लोगों के लिए एक अल्प जलपान पार्टी आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में जीनत नून हरनाल ने बताया कि उनके पिता के विचारो आदर्शो के अनुरूप वह उनकी मृत्यु उपरान्त भवानीमंडी में सतत बेहतरीन चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करवाने में पूर्ण सर्मपण व संयम के साथ प्रयासरत है। भवानीमंडी एवं इस क्षैत्र के गरीब व अभावग्रस्त लोगो के न्यूनतम या सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाऐ उपलब्ध हो इस हेतु नून हॉस्पिटल के संचालन एवं कुशल प्रबंधन हेतु स्थानीय स्तर पर सबसे सम्मानित एवं सेवाभावी डॉ जे के अरोडा नून हॉस्पिटल के साथ सहर्ष जुड़े है एवं भविष्य में भवानीमंडी में सभी प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सेवाऐं नून हॉस्पिटल में उपलब्ध हो इस हेतु डॉ जे के अरोड़ा नून हॉस्पिटल की टीम का मार्गदर्शन करेगें। नून हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर का सर्वांगीण विकास, विस्तार एवं संचालन प्रबंधन की जिम्मेदारी रजत सिटी हैल्थ केयर संभालेगी एवं प्रयास करेगी की भवानीमंडी व आस पास के लोगो को विभिन्न प्रकार के वैक्सीनेशन, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इस हेतु विभिन्न प्रकार के केम्प भवानीमंडी एवं आस पास क्षैत्र में आयोजित किये जायेगें।
आरिफ भाई नून ट्रस्ट के ट्रस्टी ने बताया कि जीन-जर चेरिटेबल ट्रस्ट पूर्व की भॉति नून हॉस्पिटल के प्रर्वतक व प्रायोजक के रूप में सतत् कार्यरत रहेगी एवं जीनत नून हरनाल पूर्व की भॉति प्रत्येक वर्ष यहॉ आयेगी व हमारा जुडाव व संबंध और अधिक मजबूत होगा। हमारी ट्रस्ट अब हॉस्पिटल के साथ अन्य सामाजिक क्षैत्रों में भी आवश्यकतानुरूप कार्य करने की सम्भावनायें तलाश करेगी। कार्यक्रम में डॉ जे के अरोड़ा ने कहा कि उन्हे विगत 50 वर्षो में सभी का स्नेह व सहयोग मिलेगा एवं जीनत नून हरनाल के आग्रह पर वह इस सेवा कार्य से जुड़ें है एवं उनका प्रयास रहेगा कि सभी को आवश्यकतानुरूप बेहतरीन चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध हो एवं नून साहब ने जो यहा अनुपम कार्य प्रारम्भ किया था वह अब अपने शैशव काल से युवा काल में और बेहतर कार्य करेगा।
राजस्थान व भारत सरकार की समस्त सामाजिक योजनाओं के तहत गरीब व अभावग्रस्त मरीजों को योजनानुसाार मुफ्त रिहायती दर पर इलाज मिलता रहेगा एवं किसी को असुविधा ना हो इस हेतु ग्रामीण स्तर पर केम्प का भी आयोजन किया जायेगा। अन्त में जुलफिकार भाई ने रजत सिटी हैल्थ केयर व नून हॉस्पिटल की ओर से सबका आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया की आने वाले समय मे हम आप सभी लोगों को राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय चिकित्सा सुविधाये भवानीमंडी में उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध रहेगें।