मनासा। वैश्य महासम्मेलन शाखा मनासा महिला मण्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 9 मार्च शनिवार को गांव सारसी की गौ शाला मे जाकर गायों को गुड़ का दलिया एवं घास का भोजन सभी बहनों के द्वारा करवाया गया। गौ सेवा करने वाली महिलाओं को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे वैश्य महिला मंडल की सम्भागीय अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, शाखा अध्यक्ष स्नेहलता बंब, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष निलीमा मारू, उपाध्यक्ष सपना डबकरा, उपाध्यक्ष कविता झंवर, मिडिया प्रभारी रानू पोरवाल, सोनिका लाठी, आशा विजयवर्गीय, सुनिता मंत्री, पार्षद ज्योति मूंदड़ा, सुनिता बंब, किरण कमरिया, केसर विजयवर्गीय आदि महिलाएं उपस्थित रही