BREAKING NEWS
जेवर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर,खरीदारी से.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का.. <<     REPORT : नयागांव में सुबह 7 बजे सड़कों पर उतरे सीएमओ,.. <<     खरगोन में कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण का.. <<     महेश्वर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे, संगीत.. <<     KHABAR : आईटीआई नीमच में प्रवेश का अंतिम अवसर, 10वीं.. <<     खरगोन में दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा.. <<     मंदसौर के पिपलियामंडी में नशा मुक्ति का.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में NEET पेपर लीक के.. <<     KHABAR : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के.. <<     BIG NEWS : जीतू पटवारी बोले- बीजेपी 50 करोड़ नकदी लेकर.. <<     BIG NEWS : खेत में करंट ने छीनी किसान की जिंदगी, तीन.. <<     KHABAR : साइबर सुरक्षा और सीआईएस की मिली जानकारी,.. <<     KHABAR : महेश्वर में मुकेश जयंती पर सजी सुरों की.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : हरिनाम संकीर्तन के संग निकली भगवान.. <<     KHABAR : 30 दिन की रंग साधना का भव्य समापन, बाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 11:53 am
KHABAR : सरकार किसानों को एमएमपी देने की बजाए उन पर अत्याचार कर रही ये कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी- पालीवाल, कांग्रेस का 11 मार्च को मंडी के सामने धरना प्रदर्शन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा । सरकार द्वारा किसानो को एमएसपी की गारंटी को लेकर किसानो के समर्थन में 11 मार्च को कृषि उपज मंडी के सामने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध करेगी।
यह जानकारी जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर ने दी। कांग्रेस नेताओ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश भर में कृषि उपज मंडीयो के सामने किसानो के समर्थन में एमएसपी और प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मुल्य पर गेेहू की 2750 में खरीदी नही करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसानो के समर्थन में मनासा में भी मंडी गेट के सामने कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
पालीवाल और धनगर ने बताया कि एमएसपी की मांग को लेकर किसानो द्वारा लगातार मांग की जा रही है। लेकिन सरकार किसानो की वाजिब मांग को सुनने की बजाए किसानो को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भाजपा ने सरकार में आने पर गेंहू का 2750 समर्थन मुल्य देने का अपने घोषणा पत्र में वादा किया था। लेकिन किसानो को समर्थन मुल्य सिर्फ 2250 पर ही सरकार खरीदी कर रही है। किसानो के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। जिसको बर्दाश्त नही किया जाएंगा। किसानो को उनकी फसल एमएसपी मिले। और समर्थन मुल्य 2750 मिले इसको लेकर कांग्रेस किसानो के समर्थन में सरकार के खिलाफ चरणबद्व आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में करेगी। सभी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11 मार्च को किसानो के समर्थन में दोप 12 बजे मंडी गेट पर पहुचकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन को समर्थन देकर किसानो को न्याय दिलाने में सहभागीता निभाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE