BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में निभाई विभिन्न जिम्मेदारियां, संगठन स्तर पर हुई युवा नेता की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा ने बीते दिनों मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था और रतलाम जिले के सैलाना होते हुए राजस्थान में प्रवेश किया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में नीमच जिले से कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती भी पूरे समय सम्मिलित हुए। मप्र कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा में बाहेती को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई थी। जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। यात्रा के मप्र से राजस्थान में प्रवेश के पूर्व राहुल गांधी बाहेती से हाथ मिलाकर उनकी सराहना की। 

ज्ञात है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी मणिपुर से मुम्बई तक दूसरी बार भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जो देश के 13 राज्यों से निकल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा ने राजस्थान के धोलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश किया था और मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़,शाजापुर,उज्जैन, रतलाम,सैलाना से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर गई थी। यात्रा करीब 6 दिन मध्यप्रदेश में रही, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मप्र के अनुभवी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। मप्र में यात्रा के दौरान नीमच से कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती को यात्रा में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पिछले वर्ष भी कांग्रेस नेता बाहेती भारत जोड़ो यात्रा में श्री बाहेती ने जवाबदारी निभाई थी। बाहेती इससे पूर्व भी कई राज्यों में कांग्रेस संगठन के कार्यो में प्रभारी की भूमिका निभा चुके है। वर्तमान में मिली अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करने पर कांग्रेस संगठन ने संगठन स्तर पर बाहेती की सराहना भी की। बाहेती यात्रा के प्रारंभिक स्थल मुरैना से सैलाना तक राजस्थान प्रवेश तक पूरे समय सम्मिलित रहे। राजस्थान में प्रवेश करने से पूर्व राहुल गांधी से बेहतरीन कार्य करने वाले सभी नेताओं से मुलाकात करी।

कांग्रेस नेता श्री बाहेती ने बताया कि इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,मप्र संगठन प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह,वरिष्ठ नेता जयराम रमेश,पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन,राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का सानिध्य रहा एवं उनके अनुभव का लाभ मिला। बाहेती ने कहा कि वे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है हमेशा रहेंगे। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में राहुल गांधी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE