कुकडेश्वर। समीपस्थ ग्राम पंचायत आमद से लगे भदाना-टामोटी फंटा आमद के यहां पर एक महीने पहले सड़क से लगी वन विभाग की सीमा के समीप चबुतरा निर्माण कर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूर्ति चुरा ली गई। हनुमान जी की मूर्ति चोरी होने से आमजन की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। उक्त घटना की थाने में शिकायत आमद के लोगों ने रोष व्याप्त हैं एवं घटना के संबंध में ग्रामीणों ने एसडीओपी और कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।
गांव आमद के श्यामलाल व जगदीश, अनिल, श्यामलाल, परशुराम, मदनलाल, आदि आमद के युवाओं ने थाने में आकर शिकायत की एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन मनासा एसडीओपी विमलेश उईके व थाना प्रभारी जयदीप राठौर को दिया। उक्त ज्ञापन देने कई हनुमान भक्त युवा एवं बजरंग दल के कपिल आचार्य, सेटु जायसवाल, मिश्रीलाल उपस्थित थे। उक्त संबंध में निष्पक्ष जांच शीघ्र कर दोषियों को पड़कर मूर्ति स्थापित करवाने की मांग की गयी। इस पर मनासा एसडीओपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए की घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना कर जांच की जाए, एसडीओपी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच कर सबको न्याय जाएंगे हम किसी प्रकार कोई धार्मिक आस्था को ठेका पहुंचे ऐसा कार्य नहीं होने देंगे।