BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 4:19 pm
KHABAR : दान दाताओं ने अमावस्या पर जरुरतमंदो को वितरित किए वस्त्र और भोजन पेकेट, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी फाल्गुन कृष्ण अमावस्या को दानदाता व जन सहयोग से भील आदिवासी व निर्धनों को नए वस्त्र वितरण एवं भोजन पैकेट वितरित किए गए। सर्व प्रथम नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव का वस्त्र वितरण आयोजकों ने रुद्राभिषेक व महा आरती के साथ प्रसाद वितरण कर नगर से लगे आसपास के गांव टामोटी, पालरी, बिलवास, दुदी खेड़ा आदि गांव के भील आदिवासी व अन्य निर्धनों को प्रतिवर्ष अनुसार वस्त्र वितरण का आयोजन महादेव मंदिर प्रांगण में दोपहर 01 बजे से प्रारंभ हुआ। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष उर्मिला पटवा, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार व मनासा के वस्त्र व्यापारी व कार्यक्रम के आयोजक देशराज दुआ, बंटू सरदार, नंदलाल, जय किसान, भीमशंकर पंजाबी एवं कुकडेश्वर के टीटु भाई सरदार, विजय श्रीमाल, रमेश धनोतिया, नेमीचंद भट्ट, धीरज नाहटा व कैलाश घाटी, विजेश माली व कई समाजसेवी, पत्रकार और नपा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महिला बच्चों को नये वस्त्र वितरित किए। नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला पटवा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, मेला समिति द्वारा भोजन पैकेट वितरित किए गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE