चित्तौड़गढ़। दशनाम गोस्वामी समाज मातृशिक्त द्वारा फोगोत्सव का आयोजन पार्वती गार्डन में रखा गया। जिसमें महिलाओं ने फोगोत्सव के आयोजन में फुलों से होली खेलकर मनाया। फागोत्सव का संचालन रचना गोस्वामी ने किया।
रचना गोस्वामी ने बताया कि फागोत्सव में राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती के रूप में महिलाओं ने सजधज कर मूर्तरूप देकर फोगोत्सव को आकर्षण का केन्द्र बनाया। फोगोत्सव कार्यक्रम में दशनाम गोस्वामी समाज की करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने फागणिया ड्रेस आकर सफल बनाया। इस आयोजन में भगवान दत्तात्रय जयन्ती के उपलक्ष में आयोजित पदयात्रा में भाग लेने वाली वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया। सम्मान अलका गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, राजेश्वरी गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, देवबाला गोस्वामी द्वारा उपरना एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। फोगोत्सव कार्यक्रम में सभी महिला भागीदारों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी।
फोगोत्सव आयोजन में अलका गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, राजेश्वरी गोस्वामी, अंजना गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, रेखा गोस्वामी, माया गोस्वामी, गुणबाला गोस्वामी, देवबाला गोस्वामी, लीला गोस्वामी, रोशन गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, काजल गोस्वामी, हीना गोस्वामी, आशना गोस्वामी, सीमा भारती, सीमा गोस्वामी, शारदा गोस्वामी, रजनी गोस्वामी, कमला गोस्वामी, पारस गोस्वामी, खुशबु गोस्वामी, जया गोस्वामी, भानूप्रिया गोस्वामी, कृष्णा गोस्वमी, टीना गोस्वामी, बिन्दिया गोस्वामी, सूमित्रा गोस्वामी, दीपिका गोस्वामी, विद्यादेवी गोस्वामी, प्रतिभा गोस्वामी, मीना गोस्वामी, राधा गोस्वामी, परमिला गोस्वामी, विनिता गोस्वामी, मधु गोस्वामी ने भाग लिया। फोगोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालक रचना गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।