चित्तौड़गढ़। छिपा मोहल्ला ऊपर की मस्जिद के पास मदरसा इस्लामिया में जश्ने दस्तारबंदी का प्रोग्राम हुआ। जिसमें मदरसे के जिन बच्चों ने कुरान मस्जिद मुकम्मल किया उनकी हौसला अफजाई शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदरसे के बच्चों ने अपने अंदाज में नात शरीफ वे सवाल जवाब का आयोजन किया।
प्रोग्राम में शहर काजी अब्दुल मुस्तफा, छिपा मोहल्ला नीचे वाली मस्जिद के इमाम शेर मेवाड़ अब्दुल रशीद बरकाती, ऊपर की मस्जिद की इमाम मौलाना खलील अहमद मुफ्ती उस्मान अशरफी जुनैद अशरफी जुबेर अशरफी उमर अशरफी, मौलाना ओवैस रजा मौलाना मोहम्मद यूसुफ अशरफी मौलाना यूनुस रजा, छीपा समाज के सदर इब्राहिम छिपा ऊपर की मस्जिद के सदर मोहम्मद अली छिपा द्वारा बच्चों को फूलमाला पहनाकर हौसला अफजाई की। मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती ने दुआ की।