BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 11:05 am
NEWS : जिला मेघवाल विकास समिति की बैठक संपन्न, समाजहित में लिए कई प्रस्ताव किए पारित, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

झालावाड़। जिले के एक गांव पांचाखेड़ी में दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को जिला मेघवाल विकास समिति की पूर्व निर्धारित मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमे भागीरथ वर्मा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं बापूलाल पटवारी संरक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, कोषाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, संगठन मंत्री छीतरलाल, श्यामलाल प्रधानाचार्य, पन्नालाल पूर्व सीबीईओ भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तस्वीर पर पुष्पहार भेंट कर उपस्थित पदाधिकारी का पांचाखेड़ी के समाजजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
जिला अध्यक्ष द्वारा उद्बोधन देते हुए समाज में फैली कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने के लिए हिदायत दी। बैठक में मृत्यु भोज में घी, शक्कर, अच्छा मीठा नहीं बनाने का प्रस्ताव लिया गया। जो इस नियम को नहीं मानेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। दूसरा प्रस्ताव यह लिया गया कि शादी ब्याह में डीजे नहीं बजाए, बारात में शराब पीकर डांस करने पर प्रतिबंध लगाया गया। तीसरा प्रस्ताव बाल बालमुकुंद मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा मृत्यु भोज, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के पांच व्यक्ति जाकर पाबंद करेंगे। नहीं मानने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसा प्रस्ताव सर्व समिति से लिया गया। बारह बीज कार्यक्रम में पांच जोड़ो का विवाह करवाने का प्रस्ताव सर्व समिति से लिया गया। मुंडन संस्कार, बर्थडे पार्टी में सीमित मात्रा में करने का निर्णय लिया गया। इनमें कपड़े के स्थान पर नगद राशि देने पर सहमति बनी। शादियों में कम खर्च किया जाना चाहिए। समाज में कुरीतियों में बुराइयों का समाप्त कर शिक्षा के प्रति जागरूक करने का विचार विमर्श किया गया है। 
अंत में मीटिंग में निर्णय लिया गया कि हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा जिस पर जिला अध्यक्ष का नियंत्रण रहेगा। भागीरथ मेघवाल जिला अध्यक्ष द्वारा कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने विचार रखें एवं श्यामलाल वर्मा ने भी समाज के विकास के लिए अपने विचार रखें। विषम लाल वर्मा द्वारा शिक्षा में प्रचार के लिए नवयुवकों को आगे बढ़ाने हेतु उदबोधन दिया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE