BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 11:51 am
KHABAR : कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने मनाई सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्री बाई फुलेजी की पुण्यतिथि पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के द्वारा सब्जी मंडी नीमच में स्थापित सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर समिति के जिला संगठन मंत्री रोहित माली ने बताया कि सावित्री बाई फुले जी जिन्होंने भारत में लड़कियों के लिए पहले स्कूल की स्थापना करने में मदद की। उन्होंने महिला और दलित समुदाय की मुक्ति के लिए अथक प्रयास किया और भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित किया।
इस मौके पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार (मुख्य प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद), सचिव रोहित माली, समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, महामंत्री समरथ राठौर, सहसचिव शफीक कुरैशी, सुखलाल माली, रमेश लखेरा, समाजसेवी अंबालाल, चमन लाल यादव, जिला सचिव मनोहर केथवास, भेरू प्रजाति, हीरा धाकड़ व सभी साथीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE