शाजापुर। विगत दिवस दिनांक 28 फरवरी 2024 बुधवार को लक्ष्मीचंद सौराष्ट्रीय नीलकंठ कालोनी शाजापुर (ग्राम धाराखेड़ी पूर्वी) की पूज्य माताजी का देहावसान हो गया था। जिनका उत्तर कार्यक्रम दिनांक 09 मार्च 2024 शनिवार को किया गया। मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरुति को समाप्त करने की दिशा में पहल करते हुए परम पूज्य माताजी बोंदीबाई (काशी बाई) की स्मृति में संत श्री अमरदास सौराष्ट्रीय बलाई समाज विकास समिति को 1,11,111 रूपए (एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये) दान देने की घोषणा की गई। दिनांक 09 मार्च 2024 को 11,111 रूपए (ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये) का चेक समिति को प्रदान किया गया एवं शेष राशि 1,00,000 रूपए (एक लाख रुपये) माताजी की पुण्यतिथि तक एक वर्ष में पूर्ण की जावेगी।
समिति समाज के ऐसे दानदाता का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती है। जिन्होंने सामाजिक बुराई को समाप्त करने का साहस किया और माताजी की स्मृति में दान राशि प्रदान कर समाज को नई दिशा की ओर आगे ले जाने की ओर कदम बढ़ाया।