BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 2:34 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक हादसा, लोडिंग वाहन में बैठकर परीक्षा देकर लौट रहे थे बच्चे, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। खजुरी की नई आबादी की घाटी में आज सोमवार को स्कूली बच्चों से भरा लोडिंग टेंपो पलटी खा गया। इस दुर्घटना में 12 स्कूली बच्चों को चोट आई हैं। इनमें से 9 बच्चों को गंभीर हालत के चलते मनासा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह ग्राम खजुरी के समीप स्थित आंकली सोजवास गांव के स्कूली बच्चे परीक्षा देने शासकीय हाई स्कूल खजुरी गए थे। परीक्षा देकर वे सभी बच्चे लोडिंग टेंपो में बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 11.30 बजे करीब खुजरी की नई आबादी घाटी क्षेत्र में लोडिंग टेंपो पलटी खा गया। इस दुर्घटना में 12 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं, इनमें से 9 बच्चों को गंभीर हालत के चलते एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर भायल अस्पताल पहुंचे। जहां घायल बच्चों की कुशलक्षेम जानी। सभी घायल बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE