नीमच। आज तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर जी के परम प्रभावक शिष्य आचार्य सुंदर सागर जी महाराज का ससंघ ( लगभग 20 पीछी ) का मंगल प्रवेश दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में नीमच नगर में 12.3.2024 को प्रातः 8ः00 बजे बारादरी पर होने जा रहा है । दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर ने बताया की मुनिसंघ बही चौपाटी से विहार करते हुए नीमच बारादरी पर पहुंचेंगे तत्पश्चात जुलूस के साथ मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुनि संघ की अगवानी करें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने दी।