नीमच। नवनियुक्त जिला वक्फ कमेटी के गठन होने के बाद से नीमच जिलेवासियों में हर्ष की लहर हैं। क्योंकि काफी समय से जिले में वक्फ की कई बेशकीमती जमीनों पर आमजनो ने कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत पर मध्यप्रदेश वक्फ कमेटी ने नीमच जिले में वक्फ का गठन करते हुवे फिरोज पठान की अध्यक्षता में एक नई कमेटी का गठन किया है। जहां समाज के लोग उक्त कमेटी के पदाधिकारियों ओर सदस्यों का स्वगत सत्कार किया जा रहा है इसी के तहत जिला हज वेलफेयर सोसाइटी के समस्त पदाधिकारी ओर जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों दुवारा जामा मस्जिद कमेटी के आफिस पर जिला वक्फ कमेटी के समस्त पदाधिकारी का साफा फुलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही नवनियुक्त वक्फ कमेटी के सदस्यों दुवारा जीरन क्षेत्र में भी वक्फ संम्पत्तियो का जायजा लिया गया। जहां समाज के लोगो ने भी कमेटी के सदस्यों का फूलमालाओ से जमकर स्वागत किया।