नीमच। सोमवार शाम चांद नजर आते ही माहे मुबारक रमजान की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को मुस्लिम समाजजन पहला रोजा रखेंगे। इसी के साथ एक माह तक मसजिदों और घरों में विशेष इबादतें की जाएगी। रमजान का मुबारक महीना इस बार मोमिनों के सब्र का पूरा इम्तिहान लेगा। भीषण गर्मी में 15 घंटे से अधिक समय तक भूख और प्यास बर्दाश्त करना होगी। शहर की सभी मसजिदों में रोजाना सामूहिक इफ्तार का आयोजन होगा।