नीमच। शहर के युवा हिंदूवादी नेता व युथ आईकन शैलेन्द्र शैलू गर्ग को प्रांत की बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्व हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोग उनके घर पर जाकर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
इससे पहले वह विश्व हिंदू परिषद के कई पदों पर रह चुके है। साथ ही शैलू गर्ग के बारे में कहा जाता है कि वे जनसेवा में सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। चाहे वो किसी भी धर्म से जुडा व्यक्ति क्यों ना हो। ऐसे में शैलू की नियुक्ति से हर वर्ग में उत्साह है। वे जल्द अपनी टीम का विस्तार करेंगे।