मंदसौर। जिले के भानपुरा में एक आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है। कुत्ते के हमले से बच्ची इस कदर घायल हुई की उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तनीषा पिता लोकेश नाथ बैरागी निवासी लोटखेड़ी गरोठ रोड पर श्री राम तोल कांटे के पास स्थित खेत पर अकेली थी। तभी वहां 7-8 कुत्तों का झुंड पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। पास के खेतों पर काम कर रहे परिजन व अन्य को जब जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में पड़ी मासूम को लेकर अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह घटना दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है।