चित्तौड़गढ़। रायल राजपूत क्षत्राणी संगठन फागो उत्सव हाथीकुंड मंदिर में भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा ज्योति सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सुनीता कंवर, सह अध्यक्ष कृष्णा कंवर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष पल्लवी सिंह, कोषाध्यक्ष पारस चुण्डावत, दुर्गेश कंवर, वंदना चौहान, चांद कंवर, कुसुम कंवर, संगीता सिंह, पदाधिकारी क्षत्राणियों द्वारा फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी चित्तौड़गढ़ क्षत्राणियां सम्मलित हुई।
कार्यक्रम में फाग गीत और भक्ती नृत्य के साथ फूलों से होली खेली गई और बच्चियों ने कृष्ण व गोपियों की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।