नीमच। ग्राम भरभडिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम एक शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने तालाब पर तेजी से हो रहे अतिक्रमण को लेकर अवगत कराया। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भरभडिया में कई वर्षाे पुराना एक तालाब है, जिसमे गांव के ही मवेशी और आवारा मवेशी पानी पीकर अपना गुजर बसर करते है तथा मजदूरों तथा गांव में क्रियाकर्म के बाद लोगों द्वारा उसी तालाब का उपयोग किया जाता है। लेकिन गांव ही एक व्यक्ति ने वहां दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। उक्त तालाब से मिटटी निकालकर अवैध खनन किया गया है तथा उक्त तालाब से मिटटी बिना किसी अनुमति व पंचायत की अनुमति के बिना खनन किया गया है। उक्त मिटटी को बाडे के अंदर व कच्चा रास्ता बनाने में किया है। उक्त अतिक्रमणकर्ता ने तालाब के अन्दर ही बहुत बडा गड्ढा कर दिया है, जिसमें पानी भर गया है तथा भविष्य मंे कोई भी अनहोनी घटना कारित हो सकती है क्योकि तालाब मे गहराई काफी बढ गयी है। गांव के लोगो द्वारा तालाब के अतिक्रमण को मुक्त करने को कहा गया लेकिन वह ताक़त व पैसो के बल पर जबरन उक्त तालाब पर दीवाल बनाकर अतिक्रमण कर रहा है।
आवेदन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि ग्राम की आम जनता के हितो को देखते हुए तथा गरीबो के लिये उक्त तालाब से अतिक्रमण हटाने की तुरन्त कार्यवाही करने की कृपा करे। यदि नही रोका गया तो उक्त तालाब पर अन्य व्यक्तियो द्वारा अतिक्रमण किया जावेगा और धीरे धीरे तालाब ही मुल स्वरूप को खो देगा और तालाब दृश्यहीन हो जावेगा। और अतिक्रमणकर्ता के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। जिससे भविष्य मे ग्राम के किसी भी व्यक्ति द्वारा तालाब पर कोई अतिक्रमण नही करे। यही निवेदन है।