BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 6:06 pm
KHABAR : नलखेड़ा में 15 दिवसीय रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह प्रसंग ने जनता का मोहा मन, मंच से कलाकारों ने रामलीला का किया मंचन, पढे़ शबीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। उपखंड के गांव नलखेड़ा में श्री शिव शक्ति रामलीला मंडल द्वारा हाथरस की तर्ज पर भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का रामलीला के मंच से मंचन किया जा रहा हैं। संगीतमय रामलीला के प्रथम दिन गांव के युवा कलाकारों द्वारा नारद मोह प्रंसग का सजीव चरित्र चित्रण किया गया। इसमें नारद बने पंकज मोड़ ने अभिनय से सबका मन मोहा। साथ ही इन्द्र दशरथ शर्मा, कामदेव भरत कारपेंटर, शिवजी अर्जुन शर्मा, भगवान विष्णु राहुल पाटीदार, विश्व मोहिनी भरत कनेरिया, राजा शील निधि चन्द्र प्रकाश मोदी, शिवगण कमलेश शर्मा, सोहन सेन व सखी का अभिनय अंकित त्रिवेदी ने किया। कवि गण पंडित मदनलाल शर्मा व सेवा निवृत्त पोस्टमास्टर जगदीश चन्द्र शर्मा। इस दोरान अतिथि ग्राम पंचायत देवरी खवासा सरपंच प्रतिनिधि अम्बाराम गुर्जर ने कहा कि आज हमें सनातन धर्म को बचाने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी भटक चुकी हैं। युवाओं को धर्म के प्रति लगन एवं विश्वास रखना चाहिए। इसके लिए रामलीला सहित अन्य धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं चपलाना के सरपंच प्रतिनिधि गणपत कुशवाह ने कहा कि धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए, इससे आने वाले बच्चे अपने धर्म को अच्छे से समझ व पहचान सके। इस दोरान ग्राम पंचायत नलखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि कमलेश मोड़, पुर्व सरपंच सुरजमल पाटीदार, पुर्व सरपंच रमेशचन्द्र पाटीदार ने भी जनता को संबोधित किया। रामलीला के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE