नीमच। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित भूमि पूजन एवम लोकार्पण समारोह में पधारे मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री बनने पर कैलाश विजयवर्गीय के नीमच नगर में प्रथम आगमन पर वाल्मीकि समाजजनों द्वारा शहर के हृदय स्थल वाल्मीकि प्रतिमा प्रांगण में मंत्री का ढोल नगाड़े से भव्य स्वागत किया तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंदिर प्रांगण में विश्व महाकाव्य रामायण रचयिता श्री वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर दर्शन लाभ लिया तत्पश्चात पौराणिक वाल्मीकि जनरल पंचायत एवं सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से नगरी प्रशासन मंत्री को सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसके अंतर्गत विशेष बिंदु नगर पालिका नीमच द्वारा खेत क्रमांक 8 और 9 अंबेडकर कॉलोनी में ले आउट कर सफाई कर्मचारियों के लिए आवसीये भूखंड काटकर शासन स्वीकृति हेतु विधिवत्त मध्य प्रदेश शासन को भेज रखा है श्अपने घर का सपना‘ कर्मचारियो की मांग काफी वर्षों से चल रही है सभी समाजजानो ने जल्द से जल्द स्वीकृति हेतु अनुरोध किया तथा नगरीय प्रशासन मंत्री ने समाजजनों को सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया स्वच्छ वातावरण एवं सफाई स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान बताया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय,सांसद सुधीर गुप्ता एवं नगर के विधायक दिलीप परिहार भी उपस्थित रहे तथा पौराणिक वाल्मीकि जनरल पंचायत के चौधरी रामलाल गौहर, जिलाअध्यक्ष रामूराम डागर, संभागीय महामंत्री सुनील कल्याणी,कैलाश चारण, प्रीतम पथरोड,मनोहर पथरोड,गोपाल नरवाले,संदीप चौहान, शेरू चारण,सुदेश नरवाले,अजय बारसे, दीपक चंडालिया जितेंद्र चारण,दीपक सरसवाल,जीतू आदि समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पंचायत के मीडिया प्रभारी सुभाष सांगेला ने दी।