चीताखेड़ा। इन दिनों नीमच-चीताखेड़ा मार्ग पर प्रतिदिन रात और दिन भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप बैखौफ होकर फर्राटे भरते हुए हादसे का कारण बन रहे हैं। वाहन मालिक भी खूद की जान तो दूर मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन वालों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। क्षमता से अधिक माल लादकर तेज गति से बैखौफ होकर गुजरने वाले टू-व्हीलर मोटरसाइकिलों एवं फोर व्हीलर वाहनों के साथ ही समीप से निकलने वाले वाहनों के लिए भी खतरा का अंदेशा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन हेतु खोदी जा रही या खोदी गई खाई भी एकदम सड़क की पटरी पर ही खोदी गई है जिससे वाहन सड़क से उतरते ही गड्ढे उतरते ही पलटी खा रहे हैं वहीं जगह- जगह सड़क पर नाली नुमा खाई खोदकर छोड़ दिया है जिसके के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।
भूसे से ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली तथा जीभ व पिकअप में चारों तरफ झोला लटका कर गुजरते हैं और गुजरने वाले वाहनों को साइट भी नहीं देते। जिससे वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र की आमजनता ने संबंधित विभाग के अधिकारीयों से मांग की है कि दुर्घटना से पूर्व ही अगर बैखौफ ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य भूसे से ओवरलोड होकर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जाए तो होने वाली अनहोनी टल सकती है।