नीमच। ग्वाल टोली निवासी गर्भवती महिला सोनू पति अजय उम्र 28 वर्ष को मंगलवार की रात अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उक्त महिला को नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया। जिसकी सूचना पर सिटी थाना 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व महिला को शिफ्ट करते हुए उदयपुर के लिए रवाना हुए। मंगलवार रात 11.30 बजे करीब उदयपुर जाते समय निंबाहेड़ा और मंगलवाड के बीच हाइवे पर महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी।
एम्बुलेंस पायलेट विजय चौहान और ईएमटी आशीष शर्मा ने एंबुलेंस रोक डिलेवरी करने का निर्णय लिया। दोनों स्टाप की सूझबूझ से मुख्य सड़क पर एंबुलेंस रोककर पायलेट विजय चौहान और ईएमटी आशीष शर्मा ने महिला की सफल डिलेवरी करवाई। सिटी थाना 108 एंबुलेंस में महिला ने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ्य होने की स्थिति में निंबाहेड़ा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया। ड्राइवर व ईएमटी की सूझबूझ से महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित है।