BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 8:21 pm
KHABAR : नीमच में इस बार भी धूमधाम से मनेगा होली व धूलंडी का पर्व, तैयारियों को लेकर होली उत्सव समिति की हुई बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होली और धूलंडी के पर्व को नीमच में धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। होली उत्सव समिति नीमच द्वारा इसे लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस विषय में होली उत्सव समिति की बैठक भी आयोजित की गई है। 

बताते चलें कि होली उत्सव समिति पिछले 17 वर्षों से रंग रंगीली गैर निकालती आई रही है। इस वर्ष भी 25 मार्च को सुबह 10.30 बजे बारादरी से गैर प्रारंभ होगी।जो शहर के मुख्य मार्गाे से होती हुई भारत माता फोर ज़ीरो चौराहा पर समाप्त होगी। गैर में होली के मनमोहक गीतों से सुसज्जित बेंड बाजे और ढोल होंगे। पंजाबी ढोल की मदमस्त थाप होगी। सतरंगी पोशाकों में उल्लासित युवाओं की टोली गुलाल की आंधी और रंगों की बयार बिखेरेंगे। अयोध्या वासियों की वेशभूषा में होली उत्सव समिति के सदस्यगण शिरकत करेंगे। रंग रंगीली गैर में शिवजी का तांडव होगा। राम दरबार भी सजेगा। 

होली उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि रंगों का प्रयोग करने की बजाय अबीर व गुलाल से होली खेली जाएगी। पानी का कम से कम उपयोग किया जाएगा। सांप्रदायिक सद्भावना और शालीनता के साथ पूरे उत्सव का आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारी बृजेश सक्सेना, सुरेश सोडानी,गुणवंत ऐरन, डॉ जगदीश सिंहल, सत्यनारायण गर्ग, प्रवीण शर्मा, भारत जाजू, शिव माहेश्वरी, गिरधारी गोयल, शरद जैन, वीरेंद्र जायसवाल, महेश गर्ग, गोविंद गोयल, राजेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल और कार्यकारिणी के सदस्यों ने आम जनता से रंग रंगीली गैर में उत्साह के साथ शामिल होने के अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE