दलौदा। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवेल और मावता मार्ग के बीच शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि एक व्यक्ति का सिर, धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदवेल और मावता मार्ग के बीच एक हार्वेस्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक और खौफनाक था कि बाइक सवार एक व्यक्ति की गर्दन कट कर दूर जा गिरी। दुर्घंट्ना में बाइक सवार अन्य व्यक्ति के भी सिर में चोट लगने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मृतक नांदवेल निवासी लाला बताया जा रहा हैं जिसके पिताजी विद्युत विभाग में लाइनमेंन के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दूसरे मृतक का नाम लोकेंद्र सिंह राठौड़ बताया जा रहा हैं। हादसे में मोटरसाइकल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों का कहना हैं कि हार्वेस्टर वाले पूरा रोड कवर कर चलते हैं और फुल आवाज में डीजे बजाते हैं। हार्वेस्टर वाले ऐसे में आगे-पीछे का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।