चित्तौड़गढ़। फतेह विहार बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फतेह विहार कॉलोनी में 16 व 17 मार्च को आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में आठ टीम भाग लेगी।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए निलेश पटवारी ने बताया कि फतेह विहार बॉक्स प्रतियोगिता सीजन-6 का आयोजन 16, 17 मार्च को आयोजित होगा, इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। इस टूर्नामेंट में दो पूल बनाए गए हैं जिसमें आठ टीम में भाग ले रही है। हर टीम में दो महिलाएं, दो बच्चे, एक 50 साल से ऊपर बुजुर्ग को क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में आठ-आठ ओवर के मैच होंगे। साथ ही एक ओवर सुपर ओवर होता है, जिसमें जो रन बनाए जाते हैं उसके दुगुने रन गिने होते हैं। इस क्रिकेट प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें 6 रन के साथ ही 8 रन का भी शॉर्ट खेला जा सकता है। विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कार किया जाता है। इस प्रतियोगिता का आगाज 16 मार्च दोपहर 02 बजे से होगा। पहला मैच फतेह विहार कैपिटल वर्सेस फतेह विहार किंग के बीच खेला जाएगा।
इस आयोजन में फतेह विहार खेल समिति के संरक्षक सुरेश पटवारी, अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष गुमान सिंह राठौर, बसंती लाल पटवारी, रामचंद्र चौधरी, राकेश नाहर, अनिल काबरा, दिनेश पटवारी, पदम पोखरण ,लक्ष्मीलाल जीनगर, राजेश पोखरना, हर्ष मेहता, रतनलाल डांगी, संपत डांगी, बब्बन मराठा, दिनेश नवाल, कृष्णकांत बूंदवाल, दीपक पटवारी, विकास ओझा, राजेंद्र भराडिया, सुनील कलंत्री, ईश्वर मोदी अनिल जैन, आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं।