नीमच। मुस्लिम समाज के पाक पवित्र रमजान माह जो इबादत का महीना माना जाता हैं। इबादत के इस महीने समाज के बच्चों से लेकर युवक महिलाए बड़े बुजुर्ग इबादत में लगे रहते हैं। रोजे रखकर नमाज अदा करते हैं। इसी के तहत आज बघाना के वार्ड क्रमांक 37 मे भी 6 साल के मासूम बच्चे ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपना पहला रोजा मुकम्मल किया है। जावेद खान के पुत्र ज़ुबैर खान उम्र 6 वर्ष के बच्चे ने पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर गर्मी की परवाह नहीं करते हुए भी आज राेजा रखा हैं। इस मासूम की इबादत को देख परिवारजनों ने पहले रोजे पर फूल माला पहनाकर ख़ुशी जाहिर की और जुबैर की हिम्मत की दाद दी।