भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भास्कर प्राइड अवॉर्ड दिए गए। सेरेमनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की 72 शख्सियतों को सम्मानित किया। इनमें सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक और चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां शामिल रहीं।
इस मौके पर समाजसेवी व केशव सिटी के एमडी त्रिलोकचंद सैन का भी सम्मान सीएम डॉ मोहन यादव के हाथों किया गया समाजेसवी व केशव सिटी के एमडी त्रिलोकचंद सैन ने बताया कि आज हमारी गोकुलधाम बिल्डहोम प्रा.लि.केशव सिटी के लिये गर्व की बात है कि जो सपना हम देख रहे है वो ही सपना सरकार भी देख रही है ऐसे सपनों को जब पंख लगे है तब विकास में सहभागिता देखने को मिलती है।