मनासा। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर जूनापानी में शुक्रवार को यज्ञ हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञ हेतु सभी पंचों पटेल देवराम गुर्जर धऊखेड़ी, अमृतलाल गुर्जर कड़ी खुर्द, राजू गुर्जर कड़ी बुजुर्ग, भागीरथ गुर्जर आमनखेड़ी, बद्रीलाल गुर्जर आमंदखेड़ी, खेमराज गुर्जर, किशन लाल गुर्जर, पंडित नारायण शर्मा, रामलाल गुर्जर कुंडलिया ने सहमति प्रदान की। यज्ञ हेतु शुभ मुहूर्त निकाला गया जिसके तहत सोमवार दिनांक 20 मई 2024 से 26 मई 2024 तक 7 दिन का आयोजन होगा।