भवानीमंडी। रमजान के पवित्र माह मुस्लिम समाजजनों द्वारा रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जा रही है। जिसमें बड़ें, बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ ही नन्हें बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहें है। शुक्रवार को गरीब नवाज कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय उजमा मंसूरी पुत्री अखलाक मंसूरी ने जीवन का पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। इस दौरान उजमा ने सुबह से शाम तक पांच वक्त की नमाज पढ़कर अल्लाह से मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं मोहल्ले वासियों ने मासूम बालिका को उपहार भेंट करते हुऐ हौसला अफजाई की।