BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 7:23 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यहां पहुंचे नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद गुप्ता, मुलाकात कर की विशेष चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी व क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार को मंदसौर नगर में समाज के वरिष्ठजन एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों से भेंट की। सांसद गुप्ता ने मंदसौर नगर में साहू तेली समाज, होटल हलवाई संघ, पंच राठौर कछेलिया तेली समाज, माली समाज, राजपूत समाज, सदर बाजार व्यापारी संघ, खतरगच्छ जैन समाज, जांगड़ा पोरवाल समाज, श्री जांगिड़ ब्राम्हण समाज, जनता कॉलोनी, गायत्री शक्तिपीठ गायत्री परिवार एवं पुस्तक विक्रेता संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर चर्चा की।  
इसी के साथ ही मंदसौर नगर के चंद्रपुर में पिंकी सिंह तोमर की गन्ने की चरखी पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। सांसद गुप्ता ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत संकल्प की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। सांसद गुप्ता ने क्षेत्र में हुए विकास कार्याे को लेकर भी चर्चा की।  सांसद गुप्ता ने मंदसौर मेडिकल कॉलेज, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंदसौर स्टेशन का विकास, सड़कों के विकास कार्य सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। 
उन्होने कहा कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं, उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। इसी के साथ ही  समाज व विभिन्न संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज एकजुटता के साथ रहेगा तो विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। हर बच्चा पढ़-लिखकर माता-पिता के साथ समाज एवं नगर का नाम रोशन करेगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। सामाजिक दृष्टि से कई संस्थाएं देश सेवा के कार्य कर रही है और देश के विकास में अहम योगदान दे रही है। 
इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, रेलवे सांसद प्रतिनिधि राजदीप परिवार, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक  विजय सुराणा, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, पुष्पेन्द्र भावसार, गौरव अग्रवाल,, बंशी राठौर,  अमन फरक्या सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE