सिंगोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने शुक्रवार दोपहर नीमच जिला मुख्यालय पर हाल ही में पधारे नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।
जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक से कुछ आवश्यक विषयो पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जो जिले में नवाचार नीमच की तीसरी आंख (सीसीटीवी केमरे) की नजर में जिला जैसे महत्वपूर्ण मिशन की जमकर तारीफ की। सौजन्य भेंट के दौरान जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी, सह सचिव कौशल व्यास उपस्थित थे।