मनासा। रामलीला के मंच से कलाकारों ने धनुष यज्ञ प्रसंग को जनता के सामने प्रस्तुत किया। जिसे देखकर जनता आनंदित हो उठी। उल्लेखनीय हो कि गांव नलखेड़ा में श्री शिव शक्ति रामलीला मंडल द्वारा लगातार चौथे वर्ष हाथरस की तर्ज पर आधारित रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें गांव के युवा कलाकारों द्वारा भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का सजीव चरित्र चित्रण किया जा रहा हैं।
रामलीला के तीसरे दिन सांस्कृतिक मंच से कलाकारों ने धनुष यज्ञ प्रसंग को जीवंत किया। रावण की भूमिका निभाने वाले कमलेश शर्मा, बाणासुर कैलाश राठोर ने अपने अभिनय से उपस्थित जनता को खुब आनंदीत किया। ताड़का बंटी शर्मा, जनक दशरथ शर्मा, कौशल्या ललीत पाटीदार, मारिच हरिश शर्मा व सखी का अभिनय प्रदीप लोहार ने निभाया। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला को देखने आज भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
देश में हिन्दूत्व के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहरों में भी रामलीला का आयोजन होने लगा हैं। जहां लोग मंच कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदार को देखकर आनंदित होते हैं।
तीसरे दिन रामलीला में अतिथि ग्राम पंचायत ढाकनी सरपंच राजेश कारपेंटर, समाजसेवी निलेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा कलाकारों द्वारा जो अभिनय किया जा रहा है, यह एक अनुठी कला है, जो आप लोग विभिन्न रूप में मंच पर आकर अपनी कला से सभी को आनंदित कर रहे हैं। मानस की कृपा होने पर ही कलाकार यहां तक पहुंच पाता हैं। समाजसेवी पवन धनगर ने कहा कि सभी कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन ऐसे ही अनवरत चलता रहना चाहिए। इस दोरान पोस्ट मेन कमलेश शर्मा, डाक्टर निलेश शर्मा, राजेश कनेरिया, डाक्टर राहुल सेन, महावीर डोसी ने भी जनता को संबोधित किया।