नीमच। हमारे देश की खासियत है कि यहां हर त्यौहार सद्भावना और सहयोग की भावना के साथ मनाया जाता है। हर वर्ग का व्यक्ति त्योहार को उत्साह और खुशी के साथ मिलजुल कर मना सके, यही त्योहारों का मूल मकसद और आनंद रहा है। त्यौहार की खुशी में गरीब-अमीर, छोटा-बड़ा सभी लोग शामिल हो, यही विशाल दायरे की सोच भी है। हमारी माटी की संस्कृति भी यही है। इसी उद्देश्य से इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में अहमद परिवार के आर्थिक सहयोग से रमजान के पवित्र माह में आज तीस जरूरतमंद परिवारों को राशन के किट वितरित किए गए। इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रसिया अहमद ने उपस्थित जनों को पवित्र माह रमजान की शुभकामनाएं दी और सामर्थ्यवान लोगों से जरूरतमंद लोगों का सहयोग करने का अनुरोध किया।रोटरी हॉल में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हेमांगिनी त्रिवेदी, कुसुम कदम, शारदा तौर आदि उपस्थित रहे।