BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 8:21 pm
REPORT : एक-एक मतदाता से संपर्क कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को भी प्राप्त करना है, लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में सतीश उपाध्याय ने कही बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री के दस वर्ष के कार्यकाल में अनेकों ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें जनता तक हमें पहुंचाना है। प्रधानमंत्री के दस वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क करने के साथ सोशल मीडिया का सहारा भी लेना चाहिए। एक-एक मतदाता से संपर्क कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को भी प्राप्त करना है। बूथ विजय अभियान चल रहा है, उसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने का आह्वान करें। यह बात लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने शनिवार को मंदसौर में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र प्रबंधन व संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उपाध्याय ने मंडल, कोर कमेटी की बैठक भी ली।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के विविध आयामों से जुड़े दायित्ववान कार्यकर्ताओं से चर्चा कर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से पार्टी को जिताने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रबंधन समिति के कुल 30 विविध आयामों से जुड़े दायित्ववान कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए प्रचार प्रसार, बुथ प्रबंधन, बुथ विजय संकल्प अभियान, 370 मत वृद्धि का लक्ष्य निर्धारण, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबधन, वाहन व्यवस्था, प्रवासी कार्यकर्ता सम्बन्धी व्यवस्था, विभिन्न समाजों की बैठके, लाभार्थी वर्ग के मतदाताओं से सम्पर्क, चुनाव कार्यालय प्रबंधन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्पर्क, महिलाओं की बैठके आयोजित कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये किये गये कार्याे से अवगत कराने, श्री राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, चन्द्रयान की सफलता, अर्थ व्यवस्था में सुधार सहित कई विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बुथ स्तर पर एक एक मतदाता तक पंहुचने का आव्हान किया। 

उपाध्याय ने बूथ प्रबंधन, बूथ विजय अभियान, हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए घर- घर संपर्क करने और केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती, लोकसभा प्रभारी देवीलाल धाकड़, लोकसभा सहसंयोजक बजरंग पुरोहित, लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर मंदसौर जिले के जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नीमा, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर नानालाल अटोलिया, मंचासीन थे। 

साथ ही बैठक में संसदीय क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, हरदीप सिंह डंग, डॉ. राजेन्द्र पांडे, दिलीप सिंह परिहार, चन्दरसिंह सिसौदिया, माधव मारू, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा पिछडा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाटीदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, निर्मला गुप्ता, रमादेवी गुर्जर, मनुप्रिया विनित यादव, नम्रता प्रितेश चावला, सहित उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठकों का संचालन शिवराज सिंह राणा घटावदा, गणपत सिंह आंजना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE