BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 10:46 am
KHABAR : मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा का सम्मान समारोह संपन्न, कलेक्टर ने कहा- शिक्षक द्वारा सेवा और विकास कार्य की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उत्कृष्ट राष्ट्र के विकास कार्यों में शिक्षक वर्ग द्वारा की गई अनुशासित सेवा की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान होती है। शिक्षक भावी राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति सफलता के शिखर की ओर आगे बढ़ता है। शिक्षक के द्वारा सिखाए गए संस्कारों से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और उत्कृष्ट व्यक्तित्व से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है।यह बात जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने कहीं। वे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा  नीमच द्वारा चौरडिया अस्पताल के समीप परशुराम महादेव धर्मशाला परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे आयोजित सम्मान समारोह में अपने सम्मान के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक के ज्ञान के कारण ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व चरित्र तथा राष्ट्र का विकास करता है।  
कलेक्टर जैन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सबसे ज्यादा सेवा शिक्षक करते हैं। मेरी सफलता के लिए भी शिक्षक ही उत्तरदाई है। बच्चों को संस्कार देना भविष्य का निर्माण कार्य करना कठिन मार्ग है। लोग घर में एक या दो बच्चों को संभालने में मुश्किलों का सामना करते हैं लेकिन शिक्षक विद्यालय में 100 से अधिक विद्यार्थियों को भी कुशलता के साथ पढ़ाते हैं।समाज विकास के लिए सेवा कार्य शासकीय नैतिक सामाजिक दायित्व है। नीमच का नाम रोशन हुआ है उसमें शिक्षक साथियों का भी अमूल्य योगदान रहा है विधानसभा लोकसभा निर्वाचन में भी शिक्षक साथियों का सहयोग सदैव मिलता रहता है।निर्वाचन की विश्वसनीयता पीठासिन अधिकारी के कारण  देश के लोकतंत्र का नाम पूरे विश्व में भारत की सबसे अलग  पहचान है ।महिलाएं भी सहयोगी बनती है। प्रशासनिक सेवा कार्यों में कभी-कभी कर्मचारी अधिकारी बीमार हो जाते हैं तो उस समय सभी मिलकर टीम भावना से कार्य करते हैं।सभी शासकीय कर्मचारियों को शासन के नियम का पालन करते हुए सभी को सम्मान देते हुए राष्ट्र और नागरिकों के विकास के लिए सेवा कार्य करना चाहिए। शिक्षक वर्ग के परिश्रम के कारण ही नीमच जिला लगातार सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है। पहले नेत्रदान फिर रक्तदान, के बाद सैनिकों की कल्याण के लिए  नीमच जिला प्रथम रहा। राज्यपाल द्वारा नीमच जिले का सम्मान किया गया ।यह सम्मान सभी नागरिकों के सहयोग से ही नीमच जिले को मिला है। देश की सीमा पर सैनिक सर्दी में माइनस डिग्री में भी देश की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते हैं देशवासियों को भी सैनिकों के सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।देश की रक्षा करने वाला सैनिक 40 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत हो जाता है।कई  सैनिक गोली लगने से विकलांग भी हो जाते हैं। उनके परिवार में बेटे बेटियों के विवाह शिक्षा में कठिनाई आती है तो सभी देशवासियों को सैनिकों का सहयोग करना चाहिए यही सच्ची राष्ट्र की सेवा होती है।  सैनिक कल्याण के लिए पूरे मध्य प्रदेश में साढ़े4 करोड रुपए का योगदान दिया है अकेले नीमच जिले ने एक करोड़ 20 लाख का योगदान प्रदान किया है जो नीमच जिले वासियों के लिए गर्व का विषय है।समाज विकास के लिए मानवीय दृष्टिकोण प्रमुख आधार होता है इसे हर इंसान को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर दिनेश जैन का जीवन परिचय हिम्मत सिंह जैन ने श््प्रया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पुनी, शिक्षक संघ की महिला प्रांतीय पदाधिकारी कुसुम शर्मा मंचासिन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर जगदीश बारीवाल एवं विनोद पुनी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए । शिक्षक संघ पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों का रक्षा सूत्र बांध तिलक लगा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों एवं शिक्षक साथियों द्वारा जिला कलेक्टर दिनेश जैन का शाल श्रीफल माला और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 भारती बैरागी ने सरस्वती वंदना कमलेश वाडिका ने  गीत प्रस्तुत किया शिक्षक मुकुंद दास बैरागी ने जिला कलेक्टर दिनेश जैन जीवन के जीवन चरित्र पर आधारित जो दान लहू का करके भी अपना कर्तव्य निभाता है वही सुरमा वीर पुरुष जीवन में पूजा जाता है....प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। शांति पाठ जगदीश बारीवाल ने किया। इस अवसर पर विजय तिवारी,हीरालाल मेघवाल ,नंदकिशोर गुर्जर, अनिल तोतला, प्रमोद दुबे, धर्मेश दुबे, बलवंत हाड़ा, राकेश पुरोहित ,पवन पटेल ,भागीरथ गुर्जर, बंशीलाल प्रजापत, जगदीश बारीवाल कमलेश वाडिका ,लाल सिंह चौहान, पुष्पांजलि तिवारी,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संघ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद पुनी ने किया तथा आभार संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित ने व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE