BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 11:01 am
KHABAR : राधे राधे महिला मंडल ने किया यादेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन, प्रतिदिन उमड़ रही भक्तों की भीड़, मिल रहा पंकज कृष्ण महाराज का सान्निध्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राम नाम स्मरण मात्र से अंतरंग  दोष नष्ट हो जाते हैं। राम नाम जपने से संसार के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। राम नाम का प्याला अमृत का प्याला होता है। राम नाम की भक्ति का रस जीवन में एक बार चढ़ता है जो जीवन के कल्याण के बाद ही उतारता है।उक्त उद्गार पंकज कृष्ण महाराज ने व्यक्त किये ।वे राधे राधे महिला मंडल यादेश्वर महादेव मंदिर धनेरिया रोड़ नीमच के तत्वावधान में आयोजित शिव पुराण कथा में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है एक पल का भी भरोसा नहीं है इसलिए सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए।मन में सदैव सात्विक पवित्र भाव रखना चाहिए काम वासना से सदैव दूर रहना चाहिए यह विकार उत्पन्न करता है और जीवन को विनाश की ओर ले जाता है। जीवन में यदि हम झुकेंगे तो हमारी शान बनी रहेगी। अकडना तो मुर्दों की पहचान है।झुकता वही है जिसमें जान होती है।महिलाएं पति को परमेश्वर के समान आदर दे तो घर स्वर्ग बन सकता है।संसार का प्रथम प्रेम विवाह शिव पार्वती का हुआ था भगवान शंकर के विवाह में  इंद्रदेव ,विष्णु, एरावत हाथी,अमंगल भी साथ गए थे। पार्वती के विवाह के पूर्व सप्त ऋषियों द्वारा माता पार्वती को भगवान शंकर की समस्त बुराइयों का वर्णन प्रस्तुत किया गया था। गृहस्थी में रहते हुए भी भगवान को प्राप्त किया जा सकता है लेकिन संसार की व्यर्थ चिताओं का त्याग करना होगा।
प्रभु की भक्ति ऐसी करनी चाहिए जो कभी जीवन में अलग नहीं हो जीवन में जुड़ जाए। मातृशक्ति नारी को मर्यादा और अनुशासन में ही जीवन जीना चाहिए यही उसका गहना होता है। । धर्म श्रद्धा और विश्वास का परिचायक होता है।  महादेव की भक्ति करने से संसार के सभी सुख स्वतः ही मिल जाते हैं। महाराज श्री ने शिव पुराण के मध्य तारकासुर वध, कन्यादान, दक्ष प्रजापति, पार्वती जन्म, हिमगिरी मैंयना,16 कन्या ,धर्म , सती विवाह  सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया। शिव पुराण पोथी पूजन आरती में श्रद्धालु भक्त सहित अनेक   समाज जन उपस्थित थे।
शिव बारात में उमड़े श्रद्धालु.....
शिव पुराण के मध्य शिव बारात यादेश्वर महादेव से शिव पुराण भक्ति  पंडाल पर पहुंची शिव बारात में भूत ,पिशाच उपस्थित थे। बारातियों का श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भक्तों ने नृत्य किया। शिव बारात में शिव का अभिनय खुशी बेरवा, पार्वती प्राची यादव, भूत पिशाच दीप अहीर ,दिव्यांश सेनी, देव अहीर, प्रतीक सिंह खींची, राम अहीर ,हर्ष ,हेमंत यादव सहित अनेक बच्चे सहभागी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE