BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 12:07 pm
BIG NEWS : पटवारी ने बीजेपी जॉइन करने वाले कांग्रेसियों पर बोला हमला, पीसीसी चीफ बोले-बीजेपी में गए नेता तीसरी पंक्ति में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हमला बोला। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना जीतू पटवारी ने कहा- अभी हमारे एक वरिष्ठ नेता गए हैं। वे तीसरी रो में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। पटवारी ने कहा- जो लोग छोड़कर गए उनका कितना सम्मान बचा सब देख रहे हैं।


इलेक्टोरल बान्ड से पता चल गया बीजेपी का भ्रष्टाचार
इलेक्टोरल बांड को लेकर एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- चुनावी बांड के पैसे से भाजपा ने सरकार, विधायक सांसद खरीदे, इलेक्टोरल बांड करप्शन सामने आने के बाद साफ हो गया मोदी सरकार से करप्ट कोई नहीं हैं। चुनावी बांड जबरन वसूली का उदाहरण बना है। सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद डाटा सामने आया है।


दो दिन में घोषित हो जाएंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
जीतू पटवारी ने कहा- एमपी की बाकी सीटों पर 18-19 अप्रैल को घोषित हो जाएंगे। राहुल गांधी आज मुंबई में बडे़ ऐलान करेंगे। राहुल गांधी शाम 6 बजे बड़ी घोषणाएं करेंगे। जिसमें कांग्रेस आगामी 5 साल का विजन रखेगी।


मोदी गारंटी पर बोला हमला
विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने वादा खिलाफी की है। आम जनता निराश और परेशान है। 2014 से 23 तक एक भी गारंटी भाजपा ने पूरी नहीं की। लोकतंत्र के उत्सव में जनता यह याद रखे... कि मोदी ने जो इंडिया बनाने की बात कही थी उसके विपरीत भ्रष्टाचार की स्थिति बना दी।


पीएम केयर फंड में कितना भ्रष्टाचार और वसूली हुई यह भी सामने आएगा। कांग्रेस ने सूचना, शिक्षा जैसे कई अधिकार दिए। सरकार बनते ही हर ग्रेजुएट को साल में 1 लाख की सहायता देंगे।महिलाओं को सामाजिक न्याय देंगे। समर्थन मूल्य के साथ किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे।


मोहन यादव पर्ची वाले सीएम
जीतू पटवारी ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा- वे पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं, सीएम अपरिपक्व हैं। मध्यप्रदेश में हर जगह लूट मची है। ना अधिकारियों की स्थिति संभल रही है, कई पद खाली पड़े हैं। फेल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। मध्यप्रदेश में किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस पूरे दम से लड़ती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE