गरोठ। बोलिया नगर में स्व ठा बाबू सिंह जादौन की स्मृति में 14 मार्च से तीन दिवसीय रात्रि कालीन राज्यस्तर कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप जादौन ने बताया कि घटवास और नागदा के बीच मैच हुआ, जिसे नागदा ने अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट के फाइनल में गरोठ और नागदा की भिड़ंत हुई। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में गरोठ ने जीत दर्ज करते हुए इस खिताब को अपने नाम किया। जिसमे गरोठ के खिलाड़ी सुरेश धनगर की महती भूमिका रही। प्रथम पुरुस्कार के रूप में गरोठ को 21000 रुपए, तो वहीं उपविजाता रही नागदा को 11000 रूपए, तृतीय स्थान पर रही घटवासा को 5100 रुपए के साथ ट्रॉफी पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकसभा संयोजक देवीलाल धाकड़, नपं पूर्व अध्यक्ष गरोठ राजेश चौधरी, अजय तिवारी, निर्मला स्व बाबू सिंह जादौन आदि मंचासिन अथितियो द्वारा देकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया गया।
संदीप जादौन ने बताया कि नरेंद्र चौधरी राज्यस्तरी रात्रिकालीन कबड्डी आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहे। संदीप जादौन ने कार्यक्रम में पधारे सभी खेल प्रेमी जनता का विशिष्ट अतिथियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी आभार माना और बताया कि आयोजन की सफलता आप सभी से हे आपके बिना यह संभव नही हो पाता।
कार्यक्रम मुख्य रूप से सरपंच सिलेहगड डॉ रविंद्र सिंह राठौर, मांगीलाल पाटीदार, राजेंद्र भावसार पत्रकार, महेश पाटीदार, सलीम भाई अफगानी, अरुण मनीष पाटीदार, दिनेश राठौर, अशोक संघवी, महेंद्र मिश्रा, कांतिलाल यति, भरत भावसार, अशोक भावसार, ओमप्रकाश पाटीदार, सचिन पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रोत्रिया और मेहुल यती ने किया।