BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 10:51 am
KHABAR : धर्म सत्संगः यादेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन, उमड़ रही भक्तों की भीड़, पंकज कृष्ण महाराज ने कहा- शिव परिवार प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देता हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राधे राधे महिला मंडल यादेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। धनेरिया कलां मार्ग स्थित यादेश्वर महादेव मंदिर पर भक्ती पांडाल में आयोजित शिव पुराण के मध्य भगवताचार्य पंकज कृष्ण महाराज वृंदावन धाम वाले ने कहा कि शिव पशुपति है अर्थात सभी जीवो के देवता भी है इसलिए सारे जीव कीड़े मकोड़े और पशु पक्षी उनकेघ्घ् परिणय विवाह में उपस्थित हुए थे। उन्होंने कहा कि मुनि नारद जी ने बताया था कि  भगवान शिव स्वयंभू है।उन्होंने कहा कि शिव पुराण कथा श्रवण सें एक अश्वमेध यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है।शिव पुराण की कथा में शिव परिवार सामाजिक एकता का संदेश देता है।शिव परिवार  प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देता है ।  तप करें तो कर्म का फल अवश्य मिलता है। भक्ति का मार्ग है।  तप भक्ती करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। यदि हम बुरे कर्म करेंगे तो फल भी हमें ही भोगना पड़ेगा। 
भगवान की भक्ति नियम पूर्वक करना चाहिए। भोजन बनाते समय भजन कीर्तन करना चाहिए संसार की व्यर्थ बातें नहीं करना चाहिए। भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।भोजन आसन पर बैठकर ही ग्रहण करना चाहिए कखड़े-खड़े भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन और धर्म कथा सत्संग मन से एकाग्रता व ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है। पहली रोटी गाय को ग्रहण करवाना चाहिए।
महाराज श्री ने तारकासुर वध, विधुत माली प्रसंग, समुद्र मंथन के समय महादेव विषपान, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना,मोहिनी, भस्मासुर और संहार,आदि विषयों पर प्रकाश डाला।शिव महापुराण पोथी पूजन  आरती में श्रद्धालु भक्त  सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
रिद्धि सिद्धि गणपति विवाह में झूमे श्रद्धालु-
शिव पुराण के मध्य जब पंडित पंकज कृष्ण महाराज ने रिद्धि-सिद्धि गणपति विवाह का विषय बताया तो श्रद्धालु रिद्धि सिद्धि गणपति की जय घोष लगने लगी। शिव पुराण में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर गणपति तुम आना रिद्धि साथ लेकर सिद्धि साथ लेकर चले आना भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे।
रिद्धि का अभिनय प्राची यादव ने ,सिद्धि का खूशी बैरवा,बाल गणपति 7माह के शम्भु पुत्र शालु गौरव  वघ् गणपति का अभिनय निहारिका यादव ने तथा सखियों का अभिनय राधे राधे महिला मंडल महिलाओं ने प्रस्तुत किया।
हवन के साथ विश्राम-
शिव महापुराण के मध्य पंडित पंकज कृष्ण महाराज द्वारा बुधवार को  शिव महापुराण का विश्राम हवन के साथ संपन्न होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE