भवानी मंडी। राममंदिर पचपहाड़ तहसील में दिनांक 17 मार्च 2024 रविवार को मेघवाल समाज की बैठक का आयोजन मोहनलाल पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 17 अप्रैल 2024 को श्री राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना एवं 11 कुण्डीय महायज्ञ कार्यक्रम हेतु चर्चा की गई। वहीं नि:शुल्क विवाह भी इसी कार्यक्रम में किया जायेगा। जो भी अपने विवाह योग्य बालक बालिकाओं का नि:शुल्क विवाह करवाना चाहता हो वह अपना पंजीयन मंदिर समिति से संपर्क कर करवा सकते हैं। वहीं भगवान ठेकदार द्वारा मूर्तियों पर होने वाला खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।
बैठक में मेघवाल विकास समिति ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, गोपाल जजावरा, प्रभुलाल, शिवकुमार जजावरा, रामचंद्र पूर्व लाइनमेन, प्रहलाद वर्मा, अमरलाल गोडावर, भगवान, रामप्रसाद जजावरा, धनश्याम डोंडा, प्रकाश ओसारा, रामानारायण, रामलाल, हेमराज, सूरज जजावरा, शिवराम, धनसुख, ओमप्रकाश परमार, सत्यनारायण जजावरा, श्यामलाल धामनिया आदि समाज सेवी उपस्थित रहे।