नीमच। भव्य रंग रंगीला फाग महोत्सव के पांच दिवसीय महोत्सव की पावन श्रृंखला में आज 18 मार्च नवमी रात्रि 7ः30 बजे श्याम चौक मंदिर परिसर पर बाबा खाटू श्याम के विभिन्न भजनों की एक भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। आमंत्रित भजन कलाकार गोकुल शर्मा होंगे।
प्राचीन श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि19 मार्च दशमीको शाम 4ः00 बजे नरसिंह मंदिर घंटाघर से श्याम मंदिर नीमच तक श्याम बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। 20 मार्च एकादशी को सांय काल 7 बजे अलौकिक शाही श्रृंगार और महा आरती आयोजित की जाएगी।
21 मार्च द्वादशी को प्रातः 8ः00 बजे मंदिर परिसर से भारत की पावन ज्योत आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के बाहर आकर्षण साथ सजा की गई इसी श्रृंखला में भव्य तीन मंजिला प्रवेश द्वार सजाया गया, जिसमें भागवत गीता का उपदेश देते श्री कृष्णा, राधा कृष्ण और भक्ति करते कृष्ण और बाबा खाटू श्याम का चित्र भव्य फूलों आकर्षक रंग बिरंगी दुधिया रोशनी से सजाया गया। पहली बार प्राचीन खाटू श्याम मंदिर पर रजत जयंती के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खिलौना एवं अन्य अन्य खाने पीने की सामग्री के विभिन्न झूले चकरी एवं सहित 25 से 30 स्टॉल सजाई गई है।