BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 12:34 pm
KHABAR : वास्तविक पत्रकारों के हित संवर्धन के लिए जिला प्रेस क्लब जावरा सदैव सक्रिय रहेगा, अध्यक्ष जगदीश राठौर ने किया 31 पदाधिकारियों के नाम घोषित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जावरा, पिपलोदा, ताल एवं आलोट तहसील को मिलाकर नवगठित जिला प्रेस क्लब जावरा के पदाधिकारीयो एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की पहली मीटिंग सामूहिक मीटिंग मे सर्वसम्मति मनोनीत अध्यक्ष पत्रकार जगदीश राठौर ने सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति सहित 31 पत्रकारों के नाम की घोषणा की । करीब 2 घंटे चली मीटिंग में पत्रकार को हित में अनेक निर्णय लिए गए । 

घोषणा के पश्चात अध्यक्ष राठौर ने मीडिया को बताया कि जिला बास्केटबॉल संघ जावरा, आरएसएस जिला जावरा, बजरंग दल जिला जावरा एवं विश्व हिंदू परिषद जिला जावरा की तर्ज पर जिला प्रेस क्लब जावरा का गठन किया गया है । जन चेतना मंच करीब 26 वर्षों से मीडिया एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से जिला बनाने हेतु प्रयत्नशील है और उम्मीद है कि शीघ्र जावरा जिला घोषित होगा। पत्रकारिता के उच्चतम मानदंड के अनुरूप सभी एकजुट होकर मध्य प्रदेश की पत्रकारिता में एक अमिट छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। 

आपने कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की घोषणा की लेकिन यह घोषणा अभी घोषणा तक सीमित रह गई है। वास्तविक  पत्रकार को  अधिकारियों द्वारा द्वारा पत्रकार नहीं मानने पर जिला प्रेस क्लब जावरा ठोस व्यवस्था करेगी । पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने पर आपने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा सन 2010 में सभी पुलिस अधीक्षक को परिपत्र जारी किए हैं कि पत्रकारों के खिलाफ शिकायत आने पर डीआईजी एवं एसपी स्तर पर जांच की जाए और उसके बाद प्रकरण दर्ज किया जाए हमारी कोशिश होगी कि पत्रकारों पर झूठे मुकदमे ना हो। 

बैठक में महामंत्री भेरूलाल मालवीय,उपाध्यक्ष डॉ जाकिर कुरैशी, एजाज शेख, राकेश मालवीय, मुकेश नाथ, वाजिद पठान,विजय राठौर, जेपी मालानी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, कमलेश जायसवाल, राजू मेवाड़ा, पवन धाकड़, वाहिद पठान, लखन पवार, आरिफ खान एवं ज्योति नीलम चंद्रावत ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अंत में महामंत्री भेरूलाल मालवीय ने आभार माना। मीटिंग के पूर्व पत्रकारों ने 500 साल प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर पर अभिषेक एवं पूजा अर्चना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE