झालावाड़। कोटा जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र की बाइक अनियंत्रित होने के कारण देवरीघटा की आहू नदी की पुलिया से दोनों बाइक से नीचे गिरने पर पुत्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पिता को गंभीर घायल होने पर झालावाड़ से कोटा रैफर किया।
अस्प्ताल में परिजनों ने बताया कि जय राठौर (16)अपने पिता रामगोपाल राठौर (45)निवासी ढाबली थाना सदर झालावाड़ के साथ बाइक से कोटा जा रहा था। इसी बीच कोटा रोड पर देवरीघटा में स्थित आहूनदी की पुलिया से जाते समय किसी वाहन के गुजरने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पिता पुत्र दोनों नदी में नीचे गिर गया। जहां सूचना मिलने पर सुकेत पुलिस भी मौके पर पहुचीं ओर ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला इसके बाद उन्हें झालावाड़ लेकर आए यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पुत्र जय राठौर को मृत घोषित कर दिया।जबकि पिता को गभीर घायल होने पर झालावाड़ से कोटा रैफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल चौकी से प्रभारी महेंद्र मीना ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्यवाई के लिए मना करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दादा झालावाड़ रहते है उनसे मिलकर पिता पुत्र कोटा जा रहे थे।मृतक अपने परिवार के साथ कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बाइक पिता चला रहे थे।अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इस दौरान बड़ी संख्या में समाज और परिचितों की भीड़ लगी रही।