BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 5:20 pm
BIG NEWS : पीसीसी सदस्य पालीवाल ने थामा भाजपा का दामन, 200 कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी कांग्रेस, भोपाल में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस में इन पदों पर रहे संतोष, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। आलोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता संतोष पालीवाल ने करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार भी मौजूद थे।


कांग्रेस में इन पदों पर रहे संतोष पालीवाल
वर्तमान में पीसीसी सदस्य संतोष पालीवाल खरवा कला​ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, आलोट विधानसभा क्षेत्र के युवक ​​​​​​कांग्रेस अध्यक्ष और किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी पत्नी उमा पालीवाल वर्तमान में रतलाम जिला पंचायत सदस्य है।


200 कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
संतोष पालीवाल के साथ ताल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सिंह मेलूखेड़ी, बडौदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा लाल अटोलिया, कांग्रेस जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह डोडिया, प्रदेश आईटी सेल सचिव अंकित पोरवाल, युवक कांग्रेस ताल ब्लाक अध्यक्ष सुरेश दांगी, पूर्व मंडी डायरेक्टर शंभू सिंह, युवक कांग्रेस सदस्य राकेश शर्मा सहित लाल बड़ौदा क्षेत्र के 200 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।


राम मंदिर का न्योता ठुकराने से थे नाराज
कांग्रेस नेता संतोष पालीवाल पार्टी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने से असंतुष्ट थे। उन्होंने बताया कि 500 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद शुभ अवसर आया। भव्य मंदिर बना। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का कांग्रेस हाई कमान को निमंत्रण आया, लेकिन पार्टी ने निमंत्रण ठुकरा दिया।


उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्णय से मेरी विचारधारा आहत हुई और मैंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का प्रण लिया। आज साथियों के साथ मैंने भाजपा की सदस्यता ली है।आगे पार्टी संगठन के साथ मिलकर मिशन 2024 के लिए कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पर का नारा दिया है, उसे साकार करेंगे।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कुछ कार्यकर्ताओं के जाने से कांग्रेस खत्म नहीं होगी
मामले में आलोट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह परिहार ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल हो जाने से आलोट में कांग्रेस खत्म नहीं होगी। ये इंदिरा की कांग्रेस है, कार्यकर्ताओं ने इसे खून पसीने से सिंचा है। हम हम महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा के मार्ग पर पर चल कर कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में आलोट ब्लॉक से कांग्रेस बड़े अंतराल से जीत दर्ज करेगी।

​​​​​​​

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE