BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 7:26 pm
BIG REPORT : लोकसभा चुनाव से पहले यहां पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता, इन मंडलों की बैठक लेकर बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। उक्त बात मंदसौर लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के धुंधड़का, बूढ़ा, पिपलिया मंडी व मल्हारगढ़ मंडल की बैठक के दौरान कही।

सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर धुंधड़का, बूढ़ा, पिपलियामंडी व मल्हारगढ़ मंडल की बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सुधीर गुप्ता ने कहा कि 10 वर्षाे में मोदी सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य किया है। जिसका लाभ हर क्षेत्र व हर वर्ग को  मिल रहा है।  सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिले इसके लिए क्षेत्र में बड़ी-बड़ी सिंचाई योजनाओं पर कार्य हुआ है। सम्मान निधि के पैसा किसानों के खातों में पहुंच रहा है। तो वही प्रघानमंत्री आवास, उज्जवला, नल जल योजना से महिलाओं को लाभ मिला।उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों ने हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि हर बूथ पर भाजपा की जीत होगी। सभी को अपने-अपने दायित्य सौप दिए गए है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट जाएं और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को विजयी बनाकर एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनानी है ताकि देश और संसदीय क्षेत्र में विकास का चक्र निंरतर चलता रहे। 

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, मंडल प्रभारी पारस मावर, मंडल प्रभारी  नरेंद्र पाटीदार,  मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, जीवन शर्मा, राजेंद्रसिंह राणा, सामंतसिंह, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया, जनपद अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष फकीरचंद धनगर एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE