BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 11:11 am
KHABAR : साधु-साध्वी की निश्रा में मनाया श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ जिनालय जीर्णाेद्धार के बाद दशम वार्षिक ध्वजा फाल्गुन सुदी नवमी महोत्सव, वार्षिक ध्वजा में उमड़े श्रद्धालु, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ जिनालय जीर्णाेद्धार के बाद दशम वार्षिक ध्वजा फाल्गुन सुदी नवमी महोत्सव 18 मार्च को खरतगच्छ समुदायवृती पुज्य मुनि भगवंत श्री विराट सागरजी महाराज, आदि ठाणा 4 एवं साध्वीजी श्री गुणरंजना श्रीजी महाराज साहब, वल्लभ सूरी समुदायवर्ती प्रफुल्लप्रभा श्रीजी महाराज आदि ठाणा 2 की निश्रा में मनाया गया। 

लवेश भाई द्वारा पुजा पढ़ाई गई। 18 मार्च को प्रातः 9 बजे चौथमल यशवंत सिंह लोढ़ा परिवार के निवास स्थान हुडको कॉलोनी से चतुविर्द श्री संघ बेण्ड बाजे के साथ जुलुस के रूप में ध्वजा लेकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए निकला और पुस्तक बाजार मंदिर पर पहुच कर ध्वजा चढ़ाई गई । इस अवसर पर पुस्तक बाजार स्थित नवनिर्मित आराधना भवन में धर्म सभा का आयोजन किया गया । धर्म सभा में विराट सागर जी महाराज ने कहा कि रागद्वेष के त्याग बिना जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति नहीं मिलती है। अंतर मन में धर्म की पवित्रता को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण नहीं होता है।मनुष्य को हर जन्म में समता के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सभी भगवान  की तरह महान बन सकते है।बच्चों को धर्म संस्कार बचपन से ही सीखाना होंगे तभी उनका जीवन सही दिशा की ओर आगे बढ़ सकता है। बच्चों को मोबाइल से दूरी रखने का संस्कार भी सीखना होगा।
साध्वी गुण रंजन श्री जी महाराज साहब ने कहा कि ध्वजा के दर्शन से पुण्य फल बढ़ता है कष्टों का नाश होता है। दुखों का चिंतन करेंगे तो वह समाप्त हो सके। त्याग तपस्या के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है। अपने स्वभाव में परिवर्तन करने से ही में जीवन में सुख आता है।आचरण में परिवर्तन आने से ही जीवन में सुख शांति आती है।
साध्वी प्रफुल्ल प्रभा श्री जी महाराज साहब ने कहा किजीवन मृत्यु के चक्र से बाहर निकलना है तो परमात्मा की शरण में जाना पड़ेगा। तभी आत्मा का कल्याण हो सकता है। नंदिता लोढ़ा ने ध्वजा चढ़ाऊंगी मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार मेरे अंगना आएं गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर श्री चौथमल जी यशवंत सिंह जी लोढ़ा परिवार के सदस्यों का शाल श्री फल से सम्मान किया गया।सधार्मिक वात्सल्य मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE