BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 11:16 am
KHABAR : सात दिवसीय शिव पुराण कथा का विश्राम, प्रतिदिन उमड़ी भक्तों की भीड़ को मिला पंडित पंकज कृष्ण महाराज, अंतिम दिन बोले- पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राधे राधे महिला मंडल धनेरिया मार्ग स्थित यादेश्वर महादेव मंदिर  क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ सात दिवसीय शिव पुराण कथा आयोजित की गई। शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित पंकज कृष्ण  महाराज वृंदावन धाम वालों  ने कहा कि जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है वह  ईश्वर की सेवा के समान होती है। माता पिता की सेवा सबसे बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं होता है। माता-पिता की परिक्रमा को ही गणेश जी ने ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था।तो संसार में प्रथम पूज्य गणेश जी के स्थान को प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाला गणपति के समान बुद्धिमान बनता है।उन्होंने कहा किओम नमः शिवाय का जाप करें तो जीवन में कल्याण होता है। 

उन्होंने कहा कि शिव की साधना करेंगे तो भक्त को शिव कृपा का फल अवश्य मिलेगा । उन्होंने कहा कि हम तपस्या करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। शिव की निर्मल भक्ति प्रेम का संदेश देती है।गणपति की लीलाएं माता-पिता के सम्मान का संस्कार सिखाती है।भक्ति में दिखावा नहीं प्रेम समर्पण होना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है।महाराज श्री ने 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना , दक्ष प्रजापति,  और संहार, गणेश कार्तिक संवाद रिद्धि सिद्धि प्रसंगआदि विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से भागवताचार्य पंकज कृष्ण महाराज एवं विद्वान पंडित उनके साथी संगीत कलाकारों की टीम द्वारा शिव पुराण में उल्लेखनीय योगदान के लिए व राधे राधे मंडल की महिलाओं को बिल्व पत्र फल व दुपट्टे प्रदान कर सम्मान किया गया।शिव महापुराण पोथी पूजन आरती में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

राधा कृष्ण संग होली खेली,...
शिव पुराण के मध्य राधा कृष्ण संग महिलाओं ने फूलों एवं गुलाल से होली खेली। राधा कृष्ण की झांकी में राधा करीना कुंवर और कृष्णा लेखा आर्य ने अभिनय प्रस्तुत किया। श्रद्धालु भक्तों ने पुष्य वर्षा कर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE