BREAKING NEWS
KHABAR : नीट पेपर लीक के विरोध में खनियांधाना में.. <<     BIG NEWS : पति ने थामा दूसरी महिला का हाथ, पत्नी और.. <<     नीमच के जीरन में करंट से युवक की मौत,आक्रोशित.. <<     KHABAR : महाकाल की जमीन पर कब्जा का मामला हाईकोर्ट.. <<     BIG REPORT : बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में.. <<     KHABAR : सनावद में अवैध एस्ट्रो टर्फ पर चला.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     KHABAR : शाजापुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 5:08 pm
BIG NEWS : विजयवर्गीय बोले- एमपी में कांग्रेस को कैंडिडेट नहीं मिल रहे, ​​​​​​​छिंदवाड़ा में कहा- इंदौर, जबलपुर और उज्जैन से कोई लड़ने को तैयार नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, एमपी में कांग्रेस को लोकसभा उम्मीदवार नहीं मिल रहे। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह हैं, जहां इनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है।श् उन्होंने कहा, श्अबकी बार शुरुआत छिंदवाड़ा से होगी। छिंदवाड़ा भाजपा की जीत में रोड़ा नहीं है।श्


विजयवर्गीय तीन दिन के प्रवास पर मंगलवार को छिंदवाड़ा आए हैं। वे आज छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान वे असंतुष्ट माने जा रहे भाजपा नेताओं को भी मनाने का प्रयास करेंगे।


छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। 44 साल से लगातार कमलनाथ या उनके परिवार के सदस्य यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 1997 में बीजेपी से सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को हराया था। भाजपा इसी जीत को दोहराना चाहती है। दूसरी ओर कमलनाथ और नकुलनाथ ने भी गढ़ बचाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।


नकुलनाथ 26 मार्च को नामांकन करेंगे
कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ पर दोबारा भरोसा जताया है। वे 26 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करेंगे। 27 मार्च को रैली और सभा करेंगे। बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE