मनासा। नगर निवासी प्रवीण देवड़ा 17 वर्षों की देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने गृह नगर लौटे। इस अवसर पर नगर वासियों ने देवड़ा का आत्मीय स्वागत किया। विशाल जन समुह के साथ नगर वासियों ने डीजे की धुन के साथ सैनिक को अपने घर तक आदर सत्कार और सम्मान के साथ पहुंचाया। जुलूस अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, सदर बाजार, रामपुरा नाका होते हुए अक्षत नगर पहुंचा जहां आयोजन का समापन हुआ।
अक्षत नगर में सैनिक प्रवीण देवड़ा और उनके परिवार द्वारा देश के सभी शहीद फौजी भाईयो की स्मृति में विश्व विख्यात कथा वाचक प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक महा शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसकी तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर नगर के अनेक संगठन के पदाधिकारियों और समाज सेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सेना से रिटायर्ड होकर लोटे जवान का स्वागत सम्मान किया।